Dividend Adjustment of PETRONET Full Details

PETRONET 21 नवंबर 2022 को EX-Dividend हो जायेगा और इसकी Record date 22 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और F&O में Dividend Adjustment of PETRONET कैसे होगा।

Dividend Adjustment of PETRONET written on the image of Petronet.

Dividend Adjustment of PETRONET

ONGC, BPCL,IOC और GAIL के मालिकाना हक वाली कम्पनी, PETRONET LNG LIMITED ने 9 नवंबर 2022 को 7 रुपये प्रति शेयर का special interim dividend घोषित किया। इस लाभांश के EX-Dividend की तिथि 21 नवंबर 2022 और Record Date 22 नवंबर 2022 तय की गई है। लाभांश घोषित करने की तिथि 9 नवंबर 2022 थी और उससे एक दिन पहले के ट्रेडिंग वाले दिन यानि 7 नवंबर 2022 को PETRONET का बंद भाव (closing price) 212.55 रूपये था।

SEBI Rule in Dividend Adjusment

जिस भी कम्पनी का लाभांश घोषित करने की तिथि से एक दिन पहले का बंद भाव के 2 प्रतिशत से ज्यादा लाभांश होगा उसका F&O में लाभांश का समायोजन होगा। इसलिए PETRONET के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of PETRONET in Cash Segment

18 नवंबर 2022 PETRONET की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 18 नवंबर 2022 तक PETRONET के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 7 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Dividend Adjustment of PETRONET in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 21 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में PETRONET की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 18 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 7 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि PETRONET 18 नवंबर 2022 को 215 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 3000×215=6,45,000.00. 21 नवंबर 2022 को उनकी value 3000×208=6,24,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 21,000.00 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 21,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 21,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 6,45,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 6,24,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of PETRONET in the Options Segment

Options में 7 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 7 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Options Strike Adjustment

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Leave a Reply

Scroll to Top