UCO Bank और Yes Bank करेंगे रूस के बैंकों के साथ रुपए में ट्रेड सेटलमेंट

रूस के बैंकों के साथ UCO Bank और Yes Bank रुपए में ट्रेड सेटलमेंट करने का प्रारूप बना रहे हैं। ये बात एक सरकारी अधिकारी ने Moneycontrol को अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताई।

Uco Bank and Yes Bank

International Trade in INR

11 जुलाई 2022 को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने ये कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अब भारतीय मुद्रा में किया जा सकेगा। उसके कुछ महीने बाद दो भारतीय बैंक एक साथ रशियन बैंकों से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं।

UCO Bank Yes Bank to Settle Trade in INR With Russia

ये बात अभी अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है कि UCO Bank, Yes Bank के साथ मिल कर यह trade settlement के लिए रूस के बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Big Indian Banks Not Interested

RBI की इस घोषणा के बाद भी किसी बड़े भारतीय बैंक ने रूस के बैंकों के साथ इस तरह की व्यवस्था करने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उनको रूस यूक्रैन में चल रहे संघर्ष के कारण अपने ऊपर प्रतिबंधों लगने का डर था।

How to Settle Trade in INR

रिज़र्व बैंक की 11 जुलाई की घोषणा के अनुसार वैश्विक व्यापार को भारतीय मुद्रा में किया जा सकता है। इसके लिए आयात या निर्यात के सारे इनवॉइस INR में बनाये जा सकते हैं। दो देशों जिनमें की यह व्यापार होगा उनकी मुद्रा की विनिमय दर से इस व्यापार को किया जा सकेगा।

इन व्यापार लेनदेन को settle करने के लिए भारत के अधिकृत बैंकों को जिस देश के साथ व्यापार हो रहा है उस देश के अधिकृत बैंकों में Special Rupee Vostro Account खोलना पड़ेगा।

Why RBI Allowed

अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता के कारण भारत की मुद्रा पर दबाव को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने ये कदम उठाया है। भारत के बढ़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव और भारतीय रूपए को एक अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन की मुद्रा के रूप में स्थापित करने का यह एक प्रयास है।

अन्य पढ़ें:

Leave a Reply

Scroll to Top