Dividend Adjustment of ONGC Full Details | Dividend Ex Date of ONGC in Hindi

21 नवंबर 2022 की तिथि Dividend Ex Date of ONGC निर्धारित की गई है। 22 नवम्बर इसके लिए Record Date है। Dividend Adjustment of ONGC F&O में कैसे होगा इसे हम समझते हैं।

Dividend Adjustment of ONGC written on the image of an Oil rig of ONGC.
Dividend Adjustment of ONGC Full Details

Dividend Adjustment of ONGC

महारत्न सरकारी कंपनी Oil and Natural Gas Corporation Limited ने 135% यानि 6.75 रूपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा 14 नवंबर 2022 को अपने तिमाही नतीजों के साथ की। Dividend Ex Date इसके लिए 21 नवंबर और रिकॉर्ड डेट 22 नवंबर 2022 तय की गई है। इस लाभांश की घोषणा से एक ट्रेडिंग दिन पहले, यानि 11, नवंबर, 2022 को ONGC का बंद भाव 140.45 रूपये था। इसलिए ONGC का लाभांश इक्विटी मार्किट का साथ साथ फ्यूचर और ऑप्शन में भी समायोजित होगा।

SEBI Rule in Dividend Adjustment

जिस भी कम्पनी का लाभांश घोषित करने की तिथि से एक दिन पहले का बंद भाव के 2% से ज्यादा लाभांश होगा उसका F&O में लाभांश का समायोजन (Adjustment) होगा। इसलिए ONGC के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of ONGC in Cash Segment

18 नवंबर 2022 ONGCकी आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 18 नवंबर 2022 तक ONGC के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 6.75 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Dividend Adjustment of ONGC in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 21 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में ONGC की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 18 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 6.75 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि ONGC 18 नवंबर 2022 को 140 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 3850×140=5,39,000.00. 21 नवंबर 2022 को उनकी value 3850×133.25=5,13,012.50 होगी। दोनों value में फर्क 25,987.50 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 25,987.50 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 25,987.50 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 5,39,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 5,13,012.50 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of ONGC in the Options Segment

Options में 6.75 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 6.75 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Options Strike Adjustment

Generated by wpDataTables

अगर ONGC के लाभांश से संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Leave a Reply

Scroll to Top