Dividend Adjustment of COALINDIA Full Details

COALINDIA के EX-Dividend की तारीख 15 नवंबर 2022 और Record date 16 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और F&O में Dividend Adjustment of COALINDIA कैसे होगा।

Dividend Adjustment of COALINDIA

Dividend Adjustment of COALINDIA

महारत्न कम्पनी Coal India Limited ने 7 नवंबर 2022 को 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। इस लाभांश के EX-Dividend की तिथि 15 नवंबर 2022 और Record Date 17 नवंबर 2022 तय की गई है। लाभांश घोषित करने की तिथि 7 नवंबर 2022 थी और 4 नवंबर 2022 को COAL INDIA का बंद भाव (closing price) 246.05 रूपये था, इसलिए COALINDIA के F&O में Dividend Adjust होगा। जिस भी कम्पनी का डिविडेंड 2% से ज्यादा होता है, उसके Future & Options में लाभांश का समायोजन होता है। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of COALINDIA in Cash Segment

14 नवंबर 2022 COAL INDIA की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 14 नवंबर 2022 तक COAL INDIA के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 15 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Dividend Adjustment of COALINDIA in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 15 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में COAL INDIAकी buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 14 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 15 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि COAL INDIA 14 नवंबर 2022 को 255 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 4200×255=10,71,000.00. 15 नवंबर 2022 को उनकी value 4200×240=10,08,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 63,000.00 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 63,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 63,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 10,71,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 10,08,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of COALINDIA in the Options Segment

Options में 15 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 15 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Coal India Options Strike Price

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Leave a Reply

Scroll to Top