Dividend Adjustment of REC Complete Information

REC के EX-Dividend के तारीख 7 नवंबर 2022 और Record date 9 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और Future & Options में Dividend Adjustment of REC कैसे होगा।

Dividend Adjustment of REC

Dividend Adjustment of REC

महारत्न कम्पनी REC ने 27 अक्टूबर 2022 को 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया जिसकी कि EX-Dividend की तारीख 7 नवंबर 2022 और Record date 9 नवंबर 2022 है। चूँकि 25 अक्टूबर 2022 को REC के बंद भाव (closing price) 94. 40 रूपये था, इसलिए RECLTD के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of REC in Cash Segment

4 नवंबर 2022 RECLTD (Rural Electrification Corporation Limited) की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 4 नवंबर 2022 तक REC के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 5 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Dividend Adjustment of REC in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 7 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में REC Limted की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 4 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 5 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए कि REC 4 नवंबर 2022 को 106 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 8000×106=8,48,000.00. 7 नवंबर 2022 को उनकी value 8000×101=8,08,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 40,000 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 40,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 40,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 8,48,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 8,08,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of REC in Options Segment

Options में 5 रूपये का dividend का adjust करने के लिए, option की strike price (चाहे वे call option हो या put option हो) में से 5 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Adjustment in Options Strike Price

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप निश्चिंत रूप से हमारे समक्ष प्रस्तुत कर अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Leave a Reply

Scroll to Top