November 2022

T1 Settlement in F&O | F&O शेयरों की डिलीवरी अगले दिन करना है जरूरी

जनवरी 2023 से Future & Options शेयरों की डिलीवरी T1 Settlement में करनी होगी। यह T+1 Rolling Settlement सेबी के सितम्बर 2021 दिशानिर्देशों के अनुसार हो रहा है।

T1 Settlement is Mandatory From January in F&O Segment

इक्विटी सेगमेंट को स्टॉक एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉरपोरेशन और डिपॉजिटरी मिल कर संभालते हैं। इन तीनों की सहमति से और Securities and Exchange Board of India (SEBI) के सितम्बर 7, 2021 के दिशानिर्देशों के अनुसार शेयरों का जनवरी 2023 से T+1 में सेटलमेंट होगा। अभी तक यह सेटलमेंट T+2 में होता था। इसका प्रभाव ज्यादातर इक्विटी सेगमेंट में ट्रेड करने पर पड़ेगा। वायदा बाजार में, एक्सपायरी के दिन जो कॉन्ट्रैक्ट रोलओवर नहीं किया जायेगा, तो वे भी T1 Settlement में निपटाया जाएगा।

T1 Settlement in F&O

Step-by-Step Implementation of T+1 Settlement

25 फरवरी 2022 से चरणबद्ध तरीके से T+1 Rolling Settlement लागू हो चुकी है। सबसे पहले मार्किट कैपिटलाइज़ेशन में नीचे के पायदान पर मौजूद 100 शेयरों पर यह लागू की गई। इसके बाद, मार्च 2022 से, प्रत्येक महीने के अन्तिम शुक्रवार (Trade Day) को, सब से कम मार्किट कैपिटलाइज़ेशन वाले 500 शेयरों को इस T1 Settlement में शामिल किया जाने लगा। ये सिलसिला जनवरी 2023 तक जारी रहेगा।

Derivative Stock to be included from January 2023

कार्यक्रम के अनुसार, जिन शेयरों पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस (Derivative) उपलब्ध हैं, उन्हें दो समूहों यानि दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में T1 Settlement में परिवर्तित किया जाना था। लेकिन बाजार सहभागियों के लिए परिचालन दक्षता और आसानी लाने के लिए, अब यह निर्णय लिया गया है, कि सभी स्टॉक जिन पर डेरिवेटिव अनुबंध उपलब्ध हैं, उन्हें दो अलग-अलग समूहों के बजाय एक ही बार में, यानी जनवरी 2023 से T1 Settlement में शामिल कर दिया जाएगा।

What is T+2 Settlement

अभी तक अगर आप कोई शेयर खरीदते थे तो आपको इसकी डिलीवरी आपके डीमैट अकाउंट में तीसरे दिन मिलती थी। इसे T+2 Settlement कहा जाता था। यहाँ ‘T’ का मतलब लेन-देन करने का दिन (trading day) और +2 का मतलब तीसरा दिन है। उदाहरण के लिए अगर आप ने कोई शेयर सोमवार को खरीदा तो आपको इसकी डिलीवरी बुधवार को मिलती है। अगर कोई ट्रेडिंग की छुट्टी हो, तो उस दिन को शामिल नहीं किया जाएगा। अगर मंगलवार की छुट्टी हो तो आपको गुरुवार को डिलीवरी मिलेगी। ऐसे ही, अगर आप शेयर बेचते हैं तो आपको तीसरे दिन तक डिलीवरी देनी होती है।

What is T+1 Settlement

अब इस को T+1 Settlement किया जा रहा है। जनवरी 2023 से वायदा बाजार में शामिल प्रतिभतियों को इसमें शामिल किया जायेगा। इससे आपको, शेयर खरीदने पर डिलीवरी दूसरे दिन ही मिल जाएगी यानि अगर आप ने सोमवार को कोई शेयर खरीदा तो मंगलवार को ये आपके डीमैट अकाउंट में आ जायेगा। ऐसे ही शेयर बेचने पर, आपको अगले दिन डिलीवरी देने होगी।

Benefits of T+1 Settlement

SEBI के इस फैसले से बाजार में धन परिसंचरण (Money Circulation) के बेहतर होने की उम्मीद है। T1 Settlement में, जहाँ डिलीवरी एक दिन जल्दी जाएगी, तो पैसे भी एक दिन जल्दी आएंगे। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप ब्रोकर को POA दे कर रखें या SPEED-e का प्रयोग करें, तो आपको कोई दिक्क्त नहीं होगी।

अन्य पढ़ें:

T1 Settlement in F&O | F&O शेयरों की डिलीवरी अगले दिन करना है जरूरी Read More »

NSE Revises Nifty Index Methodology for Merger

NSE ने HDFC और HDFC बैंक के विलय से होने वाली परेशानी को देखते हुए बदली निफ़्टी इंडेक्स की कार्यप्रणाली (Nifty Index Methodology). आइए जाने क्या हैं बदलाव।

Why Change in Nifty Index Methodology

HDFC बैंक का HDFC Ltd. से मर्जर होने वाला है। विलय के बाद इस कम्पनी का नाम HDFC Bank होगा। HDFC के 100 शेयर के बदले HDFC बैंक के 168 शेयर मिलेंगे। अभी HDFC बैंक की निफ़्टी इंडेक्स में Weightage 8.61% और HDFC Limted की 5.81% है। मर्जर के बाद, ये निफ़्टी की सबसे बड़ी कम्पनी बन जायगी। किन्तु अभी के नियम के अनुसार जिस दिन शेयर धारकों की मंजूरी इस विलय को मिल जायगी, उस दिन से HDFC Limted निफ़्टी इंडेक्स से बाहर हो जायेगा।

NSE Revises Nifty Index Methodology for Merger

जितने भी म्यूच्यूअल फण्ड निफ़्टी इंडेक्स का अनुसरण करते हैं उनको HDFC Limted के शेयरों को बेचना पड़ेगा। इसकी कुल कीमत 1.3 से 1.5 बिलियन डॉलर तक हो सकती है। इससे HDFC और Nifty Index में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव होगा। इस सब को देखते हुए, NSE ने विलय के लिए निफ़्टी इंडेक्स की कार्यप्रणाली (Nifty Index Methodology) में बदलाव किए हैं।

Existing Nifty Index Methodology in Case of Merger

अभी की निफ़्टी इंडेक्स की कार्यप्रणाली (Nifty Index Methodology) के अनुसार, अगर किसी कम्पनी का विलय को शेयर धारकों की मंजूरी मिल जाती है, तो इस शेयर को इंडेक्स में से निकाल दिया जायेगा और उसकी जगह दूसरा शेयर इंडेक्स में शामिल किया जायेगा। 25 नवंबर 2022 को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए बैठक है।

शेयर धारकों की मंजूरी के बाद, विलय पूरा होने तक HDFC Ltd में ट्रेड होगा लेकिन ये निफ़्टी इंडेक्स का हिस्सा नहीं रहेगा। जब मर्जर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और विलयित इकाई (Merged entity) के शेयर भी ट्रेड करना शुरू कर देंगे तब HDFC Bank का Weitage दोबारा से बढ़ जायेगा।

इससे, ETF और Passive Mutual Funds को पहले HDFC Ltd के शेयर बेचने पड़ेंगे और मर्जर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब HDFC Bank का weitage बढ़ जायेगा तब दोबारा खरीदने पड़ेंगे।

अगर विलयित इकाई के शेयर जो कि विलय होने वाली कम्पनी के शेयरधारकों को आवंटित किए जायेंगे वे विलयित इकाई के शेयरों की 5% की संख्या से ज्यादा हों, तो इन शेयरों को Market Capitalization के लिए आवंटित तिथि से उस महीने के अंत तक नहीं गिना जायेगा।

New Nifty Index Methodology

नए नियम के अनुसार मर्जर की स्थिति में HDFC Limited (Transferor company) को Ex-Date से एक दिन पहले इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही, HDFC Bank (Acquirer) की Weitage को उसी दिन बढ़ा दिया जाएगा। क्योंकि अब निफ़्टी में 49 शेयर रह जायेंगे, इसलिए जो नया शेयर इंडेक्स में HDFC Limited की जगह लेगा, उसे भी चुना जाएगा ताकि निफ़्टी इंडेक्स के 50 शेयर पूरे हो जाएँ। Ex-Date से तीन दिन पहले निवेशकों को इसकी जानकारी दी जायगी।

अन्य पढ़ें:

NSE Revises Nifty Index Methodology for Merger Read More »

Dividend Adjustment of ONGC Full Details | Dividend Ex Date of ONGC in Hindi

21 नवंबर 2022 की तिथि Dividend Ex Date of ONGC निर्धारित की गई है। 22 नवम्बर इसके लिए Record Date है। Dividend Adjustment of ONGC F&O में कैसे होगा इसे हम समझते हैं।

Dividend Adjustment of ONGC written on the image of an Oil rig of ONGC.
Dividend Adjustment of ONGC Full Details

Dividend Adjustment of ONGC

महारत्न सरकारी कंपनी Oil and Natural Gas Corporation Limited ने 135% यानि 6.75 रूपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा 14 नवंबर 2022 को अपने तिमाही नतीजों के साथ की। Dividend Ex Date इसके लिए 21 नवंबर और रिकॉर्ड डेट 22 नवंबर 2022 तय की गई है। इस लाभांश की घोषणा से एक ट्रेडिंग दिन पहले, यानि 11, नवंबर, 2022 को ONGC का बंद भाव 140.45 रूपये था। इसलिए ONGC का लाभांश इक्विटी मार्किट का साथ साथ फ्यूचर और ऑप्शन में भी समायोजित होगा।

SEBI Rule in Dividend Adjustment

जिस भी कम्पनी का लाभांश घोषित करने की तिथि से एक दिन पहले का बंद भाव के 2% से ज्यादा लाभांश होगा उसका F&O में लाभांश का समायोजन (Adjustment) होगा। इसलिए ONGC के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of ONGC in Cash Segment

18 नवंबर 2022 ONGCकी आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 18 नवंबर 2022 तक ONGC के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 6.75 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Dividend Adjustment of ONGC in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 21 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में ONGC की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 18 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 6.75 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि ONGC 18 नवंबर 2022 को 140 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 3850×140=5,39,000.00. 21 नवंबर 2022 को उनकी value 3850×133.25=5,13,012.50 होगी। दोनों value में फर्क 25,987.50 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 25,987.50 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 25,987.50 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 5,39,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 5,13,012.50 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of ONGC in the Options Segment

Options में 6.75 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 6.75 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Options Strike Adjustment

Generated by wpDataTables

अगर ONGC के लाभांश से संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Dividend Adjustment of ONGC Full Details | Dividend Ex Date of ONGC in Hindi Read More »

Dividend Adjustment of PETRONET Full Details

PETRONET 21 नवंबर 2022 को EX-Dividend हो जायेगा और इसकी Record date 22 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और F&O में Dividend Adjustment of PETRONET कैसे होगा।

Dividend Adjustment of PETRONET written on the image of Petronet.

Dividend Adjustment of PETRONET

ONGC, BPCL,IOC और GAIL के मालिकाना हक वाली कम्पनी, PETRONET LNG LIMITED ने 9 नवंबर 2022 को 7 रुपये प्रति शेयर का special interim dividend घोषित किया। इस लाभांश के EX-Dividend की तिथि 21 नवंबर 2022 और Record Date 22 नवंबर 2022 तय की गई है। लाभांश घोषित करने की तिथि 9 नवंबर 2022 थी और उससे एक दिन पहले के ट्रेडिंग वाले दिन यानि 7 नवंबर 2022 को PETRONET का बंद भाव (closing price) 212.55 रूपये था।

SEBI Rule in Dividend Adjusment

जिस भी कम्पनी का लाभांश घोषित करने की तिथि से एक दिन पहले का बंद भाव के 2 प्रतिशत से ज्यादा लाभांश होगा उसका F&O में लाभांश का समायोजन होगा। इसलिए PETRONET के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of PETRONET in Cash Segment

18 नवंबर 2022 PETRONET की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 18 नवंबर 2022 तक PETRONET के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 7 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Dividend Adjustment of PETRONET in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 21 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में PETRONET की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 18 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 7 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि PETRONET 18 नवंबर 2022 को 215 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 3000×215=6,45,000.00. 21 नवंबर 2022 को उनकी value 3000×208=6,24,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 21,000.00 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 21,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 21,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 6,45,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 6,24,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of PETRONET in the Options Segment

Options में 7 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 7 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Options Strike Adjustment

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Dividend Adjustment of PETRONET Full Details Read More »

Dividend Adjustment of COALINDIA Full Details

COALINDIA के EX-Dividend की तारीख 15 नवंबर 2022 और Record date 16 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और F&O में Dividend Adjustment of COALINDIA कैसे होगा।

Dividend Adjustment of COALINDIA

Dividend Adjustment of COALINDIA

महारत्न कम्पनी Coal India Limited ने 7 नवंबर 2022 को 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। इस लाभांश के EX-Dividend की तिथि 15 नवंबर 2022 और Record Date 17 नवंबर 2022 तय की गई है। लाभांश घोषित करने की तिथि 7 नवंबर 2022 थी और 4 नवंबर 2022 को COAL INDIA का बंद भाव (closing price) 246.05 रूपये था, इसलिए COALINDIA के F&O में Dividend Adjust होगा। जिस भी कम्पनी का डिविडेंड 2% से ज्यादा होता है, उसके Future & Options में लाभांश का समायोजन होता है। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of COALINDIA in Cash Segment

14 नवंबर 2022 COAL INDIA की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 14 नवंबर 2022 तक COAL INDIA के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 15 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Dividend Adjustment of COALINDIA in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 15 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में COAL INDIAकी buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 14 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 15 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

मान लीजिए कि COAL INDIA 14 नवंबर 2022 को 255 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 4200×255=10,71,000.00. 15 नवंबर 2022 को उनकी value 4200×240=10,08,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 63,000.00 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 63,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 63,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 10,71,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 10,08,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of COALINDIA in the Options Segment

Options में 15 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 15 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Coal India Options Strike Price

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप नीचे कमेंट के द्वारा हमें पूछ सकते हैं और अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Dividend Adjustment of COALINDIA Full Details Read More »

Dividend Adjustment of POWERGRID Complete Details

POWERGRID के EX-Dividend के तारीख 14 नवंबर 2022 और Record date 16 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और F&O में Dividend Adjustment of POWERGRID कैसे होगा।

Dividend Adjustment of POWERGRID Complete Details

Dividend Adjustment of POWERGRID

महारत्न कम्पनी Power Grid Corporation of India Limited ने 5 नवंबर 2022 को 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। इस लाभांश की EX-Dividend की तारीख 14 नवंबर 2022 और Record Date 16 नवंबर 2022 है। चूँकि 4 नवंबर 2022 को Power Grid के बंद भाव (closing price) 226.15 रूपये था, इसलिए RECLTD के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस Circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of POWERGRID in Cash Segment

11 नवंबर 2022 पॉवरग्रिड की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 11 नवंबर 2022 तक Powergrid के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 5 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा। यह लाभांश निवेशकों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जायेगा।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Dividend Adjustment of Powergrid in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 14 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में Pewergrid की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 11 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 5 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए कि Powergrid 11 नवंबर 2022 को 215 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 2700×215=5,80,500.00. 14 नवंबर 2022 को उनकी value 2700×210=5,67,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 13,500.00 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 13,500.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 13,500.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 5,80,500.00 रूपये पर जमा था वे अब 5,67,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of POWERGRID in the Options Segment

Options में 5 रूपये का dividend को adjust करने के लिए, option की strike price (call option / put option) में से 5 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

PowerGrid Options Strike Price

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप निश्चिंत रूप से हमारे समक्ष प्रस्तुत कर अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Dividend Adjustment of POWERGRID Complete Details Read More »

Dividend Adjustment of REC Complete Information

REC के EX-Dividend के तारीख 7 नवंबर 2022 और Record date 9 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं Cash और Future & Options में Dividend Adjustment of REC कैसे होगा।

Dividend Adjustment of REC

Dividend Adjustment of REC

महारत्न कम्पनी REC ने 27 अक्टूबर 2022 को 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया जिसकी कि EX-Dividend की तारीख 7 नवंबर 2022 और Record date 9 नवंबर 2022 है। चूँकि 25 अक्टूबर 2022 को REC के बंद भाव (closing price) 94. 40 रूपये था, इसलिए RECLTD के F&O में Dividend Adjust होगा। आप Dividend के adjustment की अधिक जानकारी के लिए 28 जून 2022 के SEBI के इस circular को देख सकते हैं।

Dividend Adjustment of REC in Cash Segment

4 नवंबर 2022 RECLTD (Rural Electrification Corporation Limited) की आखिरी Cum-Dividend तारीख है। जो निवेशक 4 नवंबर 2022 तक REC के शेयर Equity मार्किट में खरीदेंगे उनको 5 रूपये प्रति शेयर का लाभांश मिलेगा।

Kotak Securities logo
Open Trading and Demat Account

Dividend Adjustment of REC in Future Segment

जिन निवेशकों के पास 7 नवंबर 2022 को मार्किट खुलने से पहले Future में REC Limted की buy या sell position होगी, उनके Future contract की value 4 नवंबर 2022 के बंद भाव में से 5 रूपये कम करने के बाद ली जाएगी। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए कि REC 4 नवंबर 2022 को 106 रूपये पर बंद होता है, तो उनकी Future की value होगी 8000×106=8,48,000.00. 7 नवंबर 2022 को उनकी value 8000×101=8,08,000.00 होगी। दोनों value में फर्क 40,000 रूपये का है। Future Buyer के अकाउंट में 40,000.00 रूपये credit किए जायेंगे और Future Seller के accout में 40,000.00 रूपये debit किए जाएंगे। आपका मार्जिन जो exchange में 8,48,000.00 रूपये पर जमा था वे अब 8,08,000.00 रूपये पर जमा होगा।

Dividend Adjustment of REC in Options Segment

Options में 5 रूपये का dividend का adjust करने के लिए, option की strike price (चाहे वे call option हो या put option हो) में से 5 रूपये कम कर दिए जाएंगे। यह चल रहे महीनों के contracts यानि 24-Nov-22, 29-Dec-22 और 25-Jan-23 पर लागू होगी। नीचे दिए टेबल के जरिए इसे समझा जा सकता है:

Adjustment in Options Strike Price

Generated by wpDataTables

अगर इससे संबंधित आपके कोई अन्य सवाल हो तो आप निश्चिंत रूप से हमारे समक्ष प्रस्तुत कर अपने संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी लाभकारी लगी हो तो इसे शेयर करें।

अन्य पढ़ें:

Dividend Adjustment of REC Complete Information Read More »

Mesalamine ER Capsules: Alembic Receives US FDA Approval

Alembic Pharmaceuticals को U.S. FDA से Mesalamine Extended-Release Capsules USP, 0.375 g बनाने की मंजूरी मिली, जो कि बड़ी आंत की सूजन और जख्मों पर काम करती है।

Alembic got US FDA approval for Mesalamine

Alembic Got U.S. FDA Approval

2 नवंबर 2022 को Alembic Pharmaceuticals Limited (NSE: APLLTD and BSE: 533573) ने घोषणा की कि उसे US Food & Drug Administration (USFDA) से Mesalamine Extended-Release Capsules USP, 0.375 g बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल Ulcerative colitis नाम की बीमारी में किया जाता है।

Usage of Mesalamine

इस बीमारी के लक्षणों में दस्त (diarrhea), मलाशय से रक्तस्राव (rectal bleeding), और पेट दर्द आदि होते हैं। Mesalamine आँतों की सूजन को कम करने का काम करती है। इसका पेटेंट Apriso Extended-Release Capsules, 0.375 g के नाम से Salix Pharmaceuticals, Inc. के पास है। APLLTD इसको जेनेरिक दवा के तोर पर अमेरिका में वितरण करेगी।

जून 2022 के IQVIA के डाटा के अनुसार, Mesalamine Extended-Release Capsules USP, 0.375 g, का अनुमानित बाजार अमेरिका में US$ 133 million के आस पास है।

About Alembic Pharma

वडोदरा स्थित Alembic Pharma के पास US FDA के Abbreviated New Drug Application (ANDA) की 174 दवा बनाने की मंजूरियां हैं। 1907 से कार्यरत एलेम्बिक का कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। ज्यादातर जेनरिक दवाओं के कारोबार में Alembic Pharmaceuticals Limited को महारत हासिल है।

अन्य पढ़ें:

Mesalamine ER Capsules: Alembic Receives US FDA Approval Read More »

Sodium Phenylbutyrate Tablets: Glenmark Receives ANDA Approval

Glenmark को U.S. FDA से Sodium Phenylbutyrate Tablets USP, 500 mg बनाने की मंजूरी मिली जो कि आनुवंशिक रोग ‘Urea Cycle Disorders’ में इस्तेमाल होती है।

Sodium Phenylbutyrate Tablets: Glenmark

U.S. FDA Approval

2 नवंबर, 2022, को Glenmark Pharmaceuticals Limited ने स्टॉक एक्सचैंजेस को बताया कि United States Food & Drug Administration (U.S. FDA) ने Sodium Phenylbutyrate Tablets USP, 500 mg के US में वितरण की मंजूरी Glenmark को दी है। Buphenyl जो कि Horizon Therapeutics, LLC की पेटेंट दवा है, का generic version अब अमेरिका में Glenmark Pharmaceuticals Inc., USA द्वारा वितरित किया जाएगा।

IQVIA के सितम्बर 2022 के 12 महीनों के बिक्री डेटा के अनुसार Buphenyl (Sodium Phenylbutyrate) की सालाना बिक्री $8.7 million के आसपास है।

Usage of Sodium Phenylbutyrate Tablets

Urea cycle disorder के शुरुआती लक्षण आमतौर पर बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मौजूद होते हैं लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है। Urea cycle disorder का पता रक्त में बहुत अधिक अमोनिया (hyperammonemia) होने से लगता है। शरीर में प्रोटीन के टूटने से अमोनिया बनता है। Urea cycle disorder अमेरिका में 35,000 लोगों में से 1 को प्रभावित करता है।

About Glenmark

Glenmark Pharmaceuticals Ltd. (BSE: 532296 | NSE: GLENMARK), U.S. मार्किट में 177 दवाओं का विपणन करता है। 46 दवाएं अभी FDA के ANDA (Abbreviated New Drug Application) के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं। Glenmark Pharma, श्वसन, त्वचाविज्ञान और ऑन्कोलॉजी की दवाएं बनाने वाली अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी है, जिसके कि 80 देशों में 10 निर्माण इकाई हैं।

अन्य पढ़ें:

Sodium Phenylbutyrate Tablets: Glenmark Receives ANDA Approval Read More »

Scroll to Top